महिला ने लगाया फंदा, मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट

शहर के वार्ड-तीन में 45 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 08:29 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 08:29 PM (IST)
महिला ने लगाया फंदा, मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट
महिला ने लगाया फंदा, मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट

जागरण संवाददाता, ऊना : शहर के वार्ड-तीन में 45 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पहचान दलवीर कौर पत्नी स्वर्गीय हर¨मदर ¨सह, निवासी गलुआ के रूप में हुई है। महिला ने फंदा लगाने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें क्या लिखा है, इस बारे में अभी पुलिस ने कोई खुलासा किया है। बताया जा रहा है महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह दलवीर कौर ने संदिग्ध हालात में अपने घर में फंदा लगा लिया। बाद में उसके बेटे ने उसे फंदे से झूलता हुआ देखा और शोर मचाया। इसके बाद आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर इकट्ठे हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में महिला को फंदे से नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद शव को ऊना अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है, वहीं सुसाइड नोट के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने कहा मामले की जांच की जा रही है। मामले से संबंधित सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी