घंगरेट में संपर्क मार्ग बदहाल

क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसी पंचायत घंगरेट में समस्याएं नाम गिनाते ही हाजिर होने लगती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Sep 2018 07:51 PM (IST) Updated:Wed, 05 Sep 2018 07:51 PM (IST)
घंगरेट में संपर्क मार्ग बदहाल
घंगरेट में संपर्क मार्ग बदहाल

संवाद सहयोगी, ¨चतपूर्णी : क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसी पंचायत घंगरेट में समस्याएं नाम गिनाते ही हाजिर होने लगती हैं। गांव की मुख्य सड़क को छोड़कर संपर्क मार्गो की हालत बद से बदतर है। गांववासी सु¨रद्र कुमार, अजय कुमार, सुनील और रोशन लाल ने बताया कि इन मार्गो के अलावा गांव के सामान्य रास्ते भी बदहाली का शिकार हैं। गांव के लिए तलवाड़ा रोड से कानपुर मुख्य मार्ग लोक निर्माण विभाग के कारण उपेक्षा का शिकार है। इस मार्ग पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। अपर घंगरेट को जाने वाली सड़क की हालत खस्ता है। साथ जोड़ने वाले गांवों के लिए सड़क तो बन गई है, लेकिन सुधार नहीं हुआ है। गांववासी स्थानीय प्रशासन व सरकार से कई बार गुहार लगाते रहे हैं कि उनके गांव में स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा किया जाए। क्योंकि यहां से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जसवां कोटला 20 किलोमीटर दूर पड़ता है लेकिन आज तक इस समस्या का भी समाधान नहीं निकल पाया है। सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर कई बार सरकार से गुहार लगाई गई लेकिन गांववासियों की इस मांग पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। पंचायत में वार्ड एक व तीन के बीच सार्वजनिक रास्तों के निर्माण की योजना भी अब तक खटाई में है। स्थानीय निवासी कुलदीप कुमार, राजेश, संजीव और दलीप चंद ने सरकार से समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई।

chat bot
आपका साथी