मैड़ी मेले में माथा टेकने आ रहे श्रद्धालु सड़क हादसे में घायल

बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में माथा टेकने आ रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 06:10 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 06:10 PM (IST)
मैड़ी मेले में माथा टेकने आ रहे श्रद्धालु सड़क हादसे में घायल
मैड़ी मेले में माथा टेकने आ रहे श्रद्धालु सड़क हादसे में घायल

संवाद सहयोगी, अम्ब (ऊना) : बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में माथा टेकने आ रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा सड़क पर अचानक नीलगाय सामने आ जाने से हुआ। कार में सवार सात श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया। जहां से तीन श्रद्धालुओं को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। पहचान निशान सिंह (38) पुत्र बलदेव सिह, उसकी पत्नी मनप्रीत (34), बच्चे सिमरन जीत (12), दिलजोत (साढ़े 5 वर्ष) निवासी लाडुवाल कुरुक्षेत्र, हरसिमरन सिंह (30) पुत्र स्वर्गीय जगदीश सिंह, उसकी पत्नी जगप्रीत (22) निवासी शंकर कॉलोनी, पीपली, कुरुक्षेत्र जिला हरियाणा व हरप्रीत (23) पुत्री गुरचरण सिंह निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार उक्त श्रद्धालु कार में सवार होकर में बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में माथा टेकने आ रहे थे। शनिवार रात को करीब डेढ़ बजे कुठियाड़ी पहुंचने पर उनकी कार के आगे अचानक नीलगाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया। यहां से सिमरन जीत, हरसिमरन सिंह व हरप्रीत को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। अम्ब थाना के एसएचओ गौरव भारद्वाज ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी