पांच सौ बीमारियों का नाश करता है गोमूत्र

स्थानीय गोशाला में चल रही गो कथा के दूसरे दिन शनिवार शाम को साध्वी सौम्या भारती ने गो धर्म, धर्म-अधर्म आदि विषयों सहित गो संवर्धन के पीछे वैज्ञानिक तर्क दिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 03:42 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 05:46 PM (IST)
पांच सौ बीमारियों का नाश करता है गोमूत्र
पांच सौ बीमारियों का नाश करता है गोमूत्र

संवाद सहयोगी, संतोषगढ़ : स्थानीय गोशाला में चल रही गो कथा के दूसरे दिन शनिवार शाम को साध्वी सौम्या भारती ने गो धर्म, धर्म-अधर्म आदि विषयों सहित गो संवर्धन के पीछे वैज्ञानिक तर्क दिए। कहा देसी गाय व विदेशी गाय में अंतर है। आज हम यह भूल गए हैं कि देसी गाय कौन सी है और विदेशी कौन सी। जिसे आज हम गाय समझ रहे हैं वो जरसी गाय है। भगवान श्रीकृष्ण एक ऐसे महान व्यक्तित्व के स्वामी हैं, जिन्होंने अपनी शरण मे आने वाले भक्तों को भक्ति का संदेश तो दिया ही, साथ ही साथ अधर्म से लड़ने की प्ररेणा भी दी। गो, ब्राह्मण, नारी और धर्म की रक्षा परम धर्म होना चाहिए, स्वयं गो चराने का कार्य करके सभी भक्तों को गो सेवा का महत्व बताया। गाय पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम है। गाय के मूत्र की बात करें तो हमारे वैदिक शिष्यों ने इसे गंगा जल की तरह पवित्र माना है। यह 500 प्रकार की बीमारियों का नाश करता है। इसमें इतने जीवाणु होते हैं जिससे नगर के सारे कचरे के रोगाणु मिट सकते हैं। आशुतोष महाराज गो संवर्धन के लिए और गाय की नस्ल सुधरने के लिए प्रयासरत हैं। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा कामधेनु नामक हमारा यह अभियान चल रहा है। इसके तहत कई गोशालाओं की स्थापना हो चुकी है। पंजाब में नूरमहल में जिस गोशाला की स्थापना की है वह लाखों लोगों के लिए प्ररेणा का केंद्र बन रही है। गुरु महाराज का उद्देश्य सामाजिक कल्याण की भावना से ओतप्रोत है। इस मौके पर गो रक्षिणी सभा के अध्यक्ष हरिकृष्ण पटियाल, प्रधान शिव किशोर वासुदेवा, संरक्षक सुनंदन कुमार, महासचिव पंडित प्यारेलाल शास्त्री, सचिव शिव कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान दिलबाग सैनी, उपप्रधान नरेंद्र सैनी, कोषाध्यक्ष छोटू राम सैनी, लेखाकार चरण दास महाजन, नगेश चब्बा, महेश कुमार, मास्टर रमेश चब्बा, हरीश अग्निहोत्री, सुमित कौशल, रोहित शर्मा, नरेश पुरी, सुभाष चंद, शशि दत्त, नरोत्तम सुखसाल व नीलकंठ शारदा, अश्वनी गौतम मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी