विद्यार्थियों को बताए प्लास्टिक प्रयोग के दुष्प्रभाव

महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज अम्ब में सोमवार को प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 04:45 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 04:45 PM (IST)
विद्यार्थियों को बताए प्लास्टिक प्रयोग के दुष्प्रभाव
विद्यार्थियों को बताए प्लास्टिक प्रयोग के दुष्प्रभाव

संवाद सहयोगी, अम्ब : महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज अम्ब में सोमवार को प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन निगम हमीरपुर के डिविजनल मैनेजर अमित शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर विद्यार्थियों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान बताए।

कहा मौजूदा समय में प्लास्टिक से उत्पन्न होने वाला प्रदूषण हमारे पर्यावरण को काफी तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है। प्लास्टिक के अंदर जो रसायन होते हैं, उनका इंसान और पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। प्लास्टिक पानी और मिट्टी में विघटित नहीं होता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे दैनिक जीवन में प्लास्टिक का प्रयोग किसी भी रूप में न करें। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमन शर्मा ने भी विद्यार्थियों से प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुरुचि शर्मा, डॉ. नितिन शर्मा व कॉलेज स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी