मुख्यमंत्री की नीयत पर सवाल खड़े करना कांग्रेस की तुच्छ मानसिकता

स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले पर कांग्रेस लगातार प्रदेश सकरार को घेर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 04:49 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 07:49 AM (IST)
मुख्यमंत्री की नीयत पर सवाल खड़े करना कांग्रेस की तुच्छ मानसिकता
मुख्यमंत्री की नीयत पर सवाल खड़े करना कांग्रेस की तुच्छ मानसिकता

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले पर कांग्रेस लगातार प्रदेश सकरार को घेर रही है। कांग्रेस के इस चोरों तरफा हमला पर हमीरपुर क्षेत्र के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। कहा भ्रष्टाचारियों को पकड़ भी हम रहे, जांच भी हम करवा रहे और फिर हमें ही दोषी बताना कांग्रेस का दिवालियापन है।

नरेंद्र ठाकुर ने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की नीयत पर सवाल खड़े करना कांग्रेस की तुच्छ मानसिकता है। मुख्यमंत्री ने मात्र एक ऑडियो वायरल होने पर ही तुरंत कड़ा रुख अपनाया। आज हेल्थ विभाग के उच्च अधिकारी कानून की गिरफ्त में हैं। जांच चल रही है और दोषी कोई भी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस खुद भ्रष्टाचार में डूबी रही, इसलिए उसे विषय पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। सटिग सीएम के आवास पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के छापे भी पड़े। कांग्रेस को बेकार में होहल्ला बन्द करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी