अनुराग एक असफल सांसद : सुनील

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा बिट्टू ने पिपलू पंचायत में कार्यकर्ता संपर्क अभियान में कार्यकताओं से मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 03:02 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 05:52 PM (IST)
अनुराग एक असफल सांसद : सुनील
अनुराग एक असफल सांसद : सुनील

संवाद सहयोगी, बंगाणा : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा बिट्टू ने पिपलू पंचायत में कार्यकर्ता संपर्क अभियान में कार्यकताओं से मुलाकात की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष विवेक शर्मा ने की। सुनील शर्मा ने अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा। साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट हो जाएं। उन्होंने कहा कि अनुराग एक असफल सांसद साबित हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की बदौलत उनको लोकसभा का टिकट मिलता रहा। लोगों ने उनको चुनकर लोकसभा में भी भेजा, लेकिन अनुराग ने हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में कभी भी कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। मात्र लोकसभा सांसद बनकर सुख-सुविधा की राजनीति करते रहे। अपना सारा समय क्रिकेट और फिल्मी स्टार में व्यतीत करते रहे। कहा राजनीति में अपनी जिम्मेदारी तथा लोगों की सेवा करने के प्रति गंभीर होना बहुत जरूरी है। सांसद ने केवल मात्र बातों की राजनीति की है। कार्यकताओं से आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए एकजुट हो जाएं। कार्यकारी अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा केंद्र सरकार अब तक की सबसे असफल सरकार है। इस बार हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार ही विजेता होगा। इस मौके पर पिपलू पंचायत के उपप्रधान गुलाम दीन, पूर्व प्रधान कैप्टन देवराज, पूर्व जिला परिषद सदस्य उर्मिला शर्मा, हंसराज, आरसी शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

----------------

उर्मिला ठाकुर बनी जिला कांग्रेस सचिव

संवाद सहयोगी, बंगाणा : थानाकलां जिला परिषद सदस्य उर्मिला ठाकुर को जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव पद की कमान सौंपी गई है। उर्मिला ठाकुर वर्ष 2005 से 2010 तक बीडीसी सदस्य, 2010 से 2015 तक पंचायत प्रधान, 2015 से जिला परिषद सदस्य बनीं। नियुक्ति पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह, प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू, प्रतिपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री, विधायक सतपाल रायजादा, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक राकेश कालिया का आभार व्यक्त किया है। जबकि कार्यकर्ताओं बीडीसी सदस्य रोशन लाल उर्फ मन्नु, पंचायत प्रधान रायपुर मैदान महिन्द्र पाल, प्रधान छपरोह गौरी देवी, बेली राम, अर्जून ¨सह, म¨हद्र पाल सन्हाल, बिहारी लाल, सतपाल, ओंकार ¨सह, नीरज ठाकुर ने खुशी का इजहार किया।

chat bot
आपका साथी