भाजयुमो फूंकेगा नीरज भारती का पुतला

भाजयुमो के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती की विवादित टिप्पणी पर तेवर कड़े कर लिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 05:59 PM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 05:59 PM (IST)
भाजयुमो फूंकेगा नीरज भारती का पुतला
भाजयुमो फूंकेगा नीरज भारती का पुतला

जागरण संवाददाता, ऊना : भाजयुमो के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती की विवादित टिप्पणी पर तेवर कड़े कर लिए हैं। जिलाध्यक्ष बलराम बबलू, महामंत्री अजय चौधरी, महामंत्री लखवीर लक्खी, जिला मीडिया प्रभारी विनय शर्मा, भाजयुमो ऊना मंडल अध्यक्ष राहुल देव शर्मा, हरोली के अध्यक्ष कमल सैनी, कुटलैहड़ अध्ययक्ष राम ¨सह और गगरेट मंडलाध्यक्ष अजय ठाकुर, ¨चतपूर्णी अध्यक्ष संदीप व महामंत्री विकास शर्मा तथा साहिल दत्ता ने कहा नीरज भारती का पुतला फूंका जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से नीरज भारती पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। नीरज भारती की ओर से अटल जी के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर माफी मांगने या फिर नीरज भारती को कांग्रेस पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की है। युवा मोर्चा ने कहा जिस शख्सियत को पूरा राष्ट्र सम्मान दे रहा हो, सभी राजनीतिक दलों के नेता व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिन अटल जी को सम्मान दिया जा रहा हो, उनके बारे में सोशल मीडिया पर बेहद घटिया, अपमानजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग निंदनीय है। मंगलवार को युवा मोर्चा नीरज भारती का पुतला फूंकेगा।

chat bot
आपका साथी