बिजली बिल काटने आए कर्मचारी को महिला प्रधान ने जड़ दिए थप्पड़, फिर जूते से पीटा Una News

चिंतपूर्णी के एक निकटवर्ती गांव में बिजली का बिल काटने आए अस्थायी कर्मचारी को गांव की महिला प्रधान ने थप्पड़ जड़ दिए।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Thu, 18 Jul 2019 02:51 PM (IST) Updated:Thu, 18 Jul 2019 03:07 PM (IST)
बिजली बिल काटने आए कर्मचारी को महिला प्रधान ने जड़ दिए थप्पड़, फिर जूते से पीटा Una News
बिजली बिल काटने आए कर्मचारी को महिला प्रधान ने जड़ दिए थप्पड़, फिर जूते से पीटा Una News

चिंतपूर्णी, जेएनएन। चिंतपूर्णी के एक निकटवर्ती गांव में बिजली का बिल काटने आए अस्थायी कर्मचारी को गांव की महिला प्रधान ने थप्पड़ जड़ दिए। मामला बुधवार दोपहर का है। यही नहीं महिला प्रधान ने कर्मचारी को थप्पड़ जडऩे के बाद पुलिस के सामने ही जूतों से भी पिटाई कर डाली। बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। बुधवार को ङ्क्षचतपूर्णी बिजली विभाग का एक अस्थायी कर्मचारी ङ्क्षचतपूर्णी के साथ लगते गांव में महिला प्रधान के घर बिजली का बिल काटने पहुंचा। जब उक्त कर्मचारी बिल काटकर प्रधान को देने लगा तो महिला प्रधान ने ज्यादा बिल आने पर बिल लेने से मना कर दिया। इस पर कर्मचारी ने कहा कि आप कार्यालय में जाकर शिकायत कर सकते हैं। मैंने तो रीडिंग के हिसाब से ही बिल काटा है। इस पर  प्रधान ने पुलिस को बुलाने की धमकी दी। कर्मचारी अन्य घरों के बिजली बिल काटने के लिए गेट खोलकर घर से बाहर जाने लगा तो दोनों में फिर बहस हो गई।

महिला प्रधान ने कर्मचारी को दो थप्पड़ जड़ दिए। इस पर कर्मचारी ने विद्युत विभाग के एसडीओ व अपने रिश्तेदार को फोन कर दिया। दूसरी ओर महिला प्रधान ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस जब महिला प्रधान के घर पहुंची तो पुलिस की मौजूदगी में भी सभी लोगों के सामने महिला प्रधान ने कर्मचारी के सिर पर जूते दे मारे। बाद में महिला प्रधान के पति के आने व विभाग के एसडीओ के बीच में पडऩे के बाद दोनों पक्षों में लिखित में समझौता हो गया। एसडीओ देवराज बंसल ने कहा बिल काटने वाले अस्थायी कर्मचारी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया था। कर्मचारी द्वारा समझौता करने के बाद मामला दर्ज नहीं हुआ। उधर थाना प्रभारी जगबीर ठाकुर ने बताया किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

chat bot
आपका साथी