शिखा बनी मिसेज इंडिया पंजाब की रनरअप

चितपूर्णी की बेटी शिखा शुक्ला चंडीगढ़ में आयोजित मिसेज इंडिया पंजाब मुकाबले में थर्ड रनर अप घोषित की गई हैं। आयोजन समिति की रीजनल डायरेक्टर च्योति रूपाल की देखरेख में हुई इस प्रतियोगिता में बड़ी तादाद में पंजाब राच्य की महिलाओं ने भाग लिया लेकिन कड़े मुकाबले में यह सम्मान हासिल करने में शिखा ही सफल हो पाई। शिखा के मायके चितपूर्णी में हैं और वह भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्व. तिलक राज कालिया की सुपुत्री हैं। उनकी शादी होशियारपुर के वरूण शुक्ला से हुई जोकि भौतिक शास्त्र विषय के प्राध्यापक हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 May 2019 07:24 PM (IST) Updated:Mon, 13 May 2019 07:24 PM (IST)
शिखा बनी मिसेज इंडिया पंजाब की रनरअप
शिखा बनी मिसेज इंडिया पंजाब की रनरअप

संवाद सहयोगी, चितपूर्णी : चितपूर्णी की बेटी शिखा शुक्ला चंडीगढ़ में आयोजित मिसेज इंडिया पंजाब मुकाबले में थर्ड रनर अप घोषित की गई हैं। आयोजन समिति की रीजनल डायरेक्टर ज्योति रुपाल की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में बड़ी तादाद में पंजाब राज्य की महिलाओं ने भाग लिया, लेकिन कड़े मुकाबले में यह सम्मान हासिल करने में शिखा ही सफल हो पाई।

शिखा के मायके चितपूर्णी में हैं और वह भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्व. तिलकराज कालिया की पुत्री हैं। उनकी शादी होशियारपुर के वरुण शुक्ला से हुई, जोकि भौतिक शास्त्र विषय के प्राध्यापक हैं। शिखा खुद भी अध्यापन के क्षेत्र में हैं। इस मुकाबले में यह मुकाम हासिल करने के बाद शिखा की नजरें इसी वर्ष चेन्नई में होने वाले मिसेज इंडिया के मुकाबले पर टिक गई हैं, जिसमें उन्होंने भाग लेना है। शिखा ने बताया अध्यापक होने के साथ सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लेना एक रोमांच जैसा है, लेकिन अब उपलब्धि हासिल करने के बाद वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। बताया कि उनके पति वरुण को इस प्रतियोगिता में बेस्ट स्पोर्टिग हसबेंड का खिताब मिला है। उनके पति सदैव उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और उनकी बदौलत ही वह यह मुकाम हासिल करने में सफल रही हैं। अब मिसेज इंडिया के मुकाबले की तैयारी में पूरा ध्यान लगाना है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी