सराय के लिए 15 व महिला मंडल भवन के लिए तीन लाख मंजूर

ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कुटलैहड़ क्षेत्र में जलागम परियोजनाओं पर 20 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी ताकि खड्डों एवं नालों पर छोटे-छोटे चेकडैम बनाकर किसानों के लिए ¨सचाई की बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 04:57 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 04:57 PM (IST)
सराय के लिए 15 व महिला मंडल भवन के लिए तीन लाख मंजूर
सराय के लिए 15 व महिला मंडल भवन के लिए तीन लाख मंजूर

जागरण संवाददाता, बंगाणा : ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कुटलैहड़ क्षेत्र में जलागम परियोजनाओं पर 20 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी ताकि खड्डों एवं नालों पर छोटे-छोटे चेकडैम बनाकर किसानों के लिए ¨सचाई की बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके। वह शनिवार को अजनोली में विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कंवर ने अजनोली में सराय भवन के निर्माण के लिए 15 लाख की राशि स्वीकृत की। इसके साथ ही महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए तीन लाख तथा तीन संपर्क मार्गो के निर्माण के लिए छह लाख की राशि स्वीकृत की।

कंवर ने कहा बागबानी, कृषि तथा पशुपालन विभागों द्वारा युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर की संभवानाओं को तलाशने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं ताकि युवाओं को जिला के बाहर रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े। जिला में बागबानी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कदम उठाए जाएंगे। इससे पहले ग्राम केंद्र अध्यक्ष ज्ञान चंद सैणी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अजनोली में विकास कार्यो के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उपप्रधान कोटला कलां रविनाथ तथा संजीव भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर उपप्रधान रूपलाल शर्मा, पंचायत प्रधान दीक्षा शर्मा, पंचायत प्रधान निशा देवी, हेमंत राम ठाकुर, केसी सैणी, बलदेव सैणी, तारा चंद सैणी सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी