घायल बेसहारा गाय का इलाज करवाया

सड़क हादसे में वाहन की चपेट में आई बेसहारा गाय का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इलाज करवाया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Sep 2019 03:57 PM (IST) Updated:Wed, 11 Sep 2019 05:27 PM (IST)
घायल बेसहारा गाय का इलाज करवाया
घायल बेसहारा गाय का इलाज करवाया

संवाद सहयोगी, अम्ब : सड़क हादसे में वाहन की चपेट में आई बेसहारा गाय का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इलाज करवाया है। बुधवार सुबह बजरंग दल के जिला संयोजक संजीव चौहान को सूचना मिली कि अम्ब-ऊना हाईवे पर पड़ते कटौहड़ कलां में एक गाय सड़क के किनारे घायल अवस्था में पड़ी हुई है। इस पर बजरंग के कार्यकर्ताओं ने तुरंत वेटरनरी डॉ. मनीष दत्ता से संपर्क किया और उन्हें लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल गाय का उपचार करके उसे सुरक्षित जगह पर रखकर उसके खाने के लिए चारे और पीने के लिए पानी का भी इंतजाम किया है। इस मौके पर उनके साथ बजरंग दल कार्यकर्ता नितेश, गगन, सुरेश, पशु सेवा सहायता समूह से विकास व डॉ. अमन भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी