कृषि कानून के समर्थन में चलेगा हस्ताक्षर अभियान

दौलतपुर चौक में किसान मोर्चा की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2020 05:24 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 05:24 PM (IST)
कृषि कानून के समर्थन में चलेगा हस्ताक्षर अभियान
कृषि कानून के समर्थन में चलेगा हस्ताक्षर अभियान

संवाद सूत्र, नंगल जरियालां : दौलतपुर चौक में किसान मोर्चा की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र दविदर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। उन्होने कहा कि कृषि काननू के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान के तहत गगरेट विधानसभा क्षेत्र में 3000 किसानों के हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य रखा है। इसमें हर बूथ पर 15 किसानों का मोर्चा बनाना तय हुआ ताकि हर गांव के किसानों को इस कानून की जानकारी दी जा सके। इस अवसर पर आइटी सेल के प्रभारी अनिल डडवाल, भूपेंद्र डडवाल, बिदू राणा, भाजपा मंडलाध्यक्ष सतपाल, जिला अध्यक्ष अविनाश, गगरेट किसान मोर्चा अध्यक्ष अजमेर सिंह, महामंत्री विनोद ठाकुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य जीवन सिंह, राजीव कालिया व नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी