न्यायिक अधिकारियों ने बसाल में रोपे पौधे

जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर ठाकुर सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने शनिवार को बसाल में पौधारोपण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:30 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:30 PM (IST)
न्यायिक अधिकारियों ने बसाल में रोपे पौधे
न्यायिक अधिकारियों ने बसाल में रोपे पौधे

जागरण संवाददाता, ऊना : जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर ठाकुर सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने शनिवार को बसाल में पौधारोपण किया। डीआर ठाकुर ने कहा कि वन विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना ने मिलकर बसाल में पौधारोपण किया है। प्रतिवर्ष पौधारोपण किया जाता है। पिछले वर्ष भी बसाल में सभी न्यायिक अधिकारियों ने पौधारोपण किया था और उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि रोपे गए सभी पौधे सुरक्षित हैं। उन्होंने पौधों के संरक्षण के लिए वन विभाग के अधिकारियों, वनरक्षक संजीव कुमार तथा आरती की सराहना की।

इस मौके पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति ठाकुर, सीजेएम अविनाश चंद्र, सचिव डीएलएसए विवेक खनाल, जज मनीष गोयल, अकांश कपिल, विभूति बहुगुणा तथा चुनौती संगरोली ने पौधे लगाए। इस अवसर पर डीएफओ मृत्युंजय माधव व वन विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सीनियर जज धीरू ठाकुर ने किया पौधारोपण

संवाद सहयोगी, गोंदपुर बनेहड़ा : चितपूर्णी विस क्षेत्र के गांव सलोई में पौधारोपण अभियान के तहत सीनियर सिविल जज अम्ब धीरू ठाकुर ने स्वर्णिम वाटिका में सुखचैन का पौधा लगाया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए हर व्यक्ति को पौधे लगाने चाहिए। कोरोना महामारी के दौर में इन पौधों से हमें जहां प्रचुर मात्रा में आक्सीजन मिलेगी, वहीं इनके फल हमारे लिए इम्युनिटी बूस्टर का काम करेंगे। लोगों को फलदार पौधों के साथ-साथ जंगली फलदार पौधे लगाने चाहिए ताकि फसलों का बचाव किया जा सके। पीपल, बरगद व नीम जैसे पौधे लगाने के लिए भी आगे आना चाहिए। इस मौके पर कोर्ट अधीक्षक वंदना शर्मा, नाजर संजीव कुमार, फारेस्ट रेंज आफिसर भरवाई गिरधारी लाल, रेंज आफिसर अम्ब अशोक कुमार, बीओ लोहारा ब्लाक किशोरी लाल, फारेस्ट गार्ड रंजीत सिंह, बख्तावर सिंह व स्थानीय निवासी मौजूद रहे। पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संवाद सहयोगी, अम्ब : सिविल अस्पताल अम्ब के प्रांगण में शनिवार को खंड चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव गर्ग की अगुआई में पौधारोपण किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में कई फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। साथ ही डा. राजीव गर्ग ने अस्पताल के सभी कर्मियों को अपने-अपने घरों में कम से कम पांच-पांच पौधे लगाने की अपील की। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल अम्ब डा. राहुल कतना, दवा विशेषज्ञ डा. रुपिदर शर्मा, डा. विकास जसवाल व अधीक्षक भूपिदर सिंह ने भी पौधारोपण किया।

chat bot
आपका साथी