हिमोत्कर्ष कॉलेज में बीसीए, बीबीए कोर्स शुरू करने के होंगे प्रयास

हिमोत्कर्ष शिक्षा समिति की बैठक कॉलेज परिसर में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 03:14 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 03:14 PM (IST)
हिमोत्कर्ष कॉलेज में बीसीए, बीबीए कोर्स शुरू करने के होंगे प्रयास
हिमोत्कर्ष कॉलेज में बीसीए, बीबीए कोर्स शुरू करने के होंगे प्रयास

जागरण संवाददाता, ऊना : हिमोत्कर्ष शिक्षा समिति की बैठक कॉलेज परिसर में हुई। अध्यक्षता समिति के आजीवन अध्यक्ष कंवर हरि सिंह ने की। बैठक में शिक्षा समिति के चुनाव हुए। इसमें ठाकुर यशपाल सिंह को सर्वसम्मति से शिक्षा समिति का अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव से पहले कॉलेज में बीसीए, बीबीए, पीजीडीसीए व कॉमर्स कोर्स शुरू करने के लिए चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि चारों कोर्स कॉलेज में आरंभ करने के लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी कर सरकार से एनओसी के लिए आवेदन किया जाएगा। कंवर हरि सिंह ने कहा वर्ष 2004 से कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करवाई जा रही हैं लेकिन अभी तक आ‌र्ट्स की ही कक्षाएं चल रही हैं। कॉलेज में अन्य कोर्स शुरू करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही फैसला लिया गया कि अगर कार्यकारिणी में कोई खाली पद है तो उसे भरने के लिए अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया गया है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्णलाल शर्मा, महासचिव डा. रविद्र सूद, मैनेजर जितेंद्र कंवर, सतपाल शर्मा, वीके शर्मा, विजय साहनी, दीपशिखा कौशल, अशोक ऐरी, उपाध्यक्ष कर्नल डीपी वशिष्ठ, एचआर वशिष्ठ, कॉलेज प्राचार्य किशोर कुमार, वित्त सचिव नरेश सैणी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी