पार्टी की जीत के लिए एकजुटता से जुट जाएं कार्यकर्ता : मुकेश

संवाद सहयोगी अम्ब ब्लाक कांग्रेस चितपूर्णी ने अम्ब में महंगाई बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के विर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Jan 2022 05:08 PM (IST) Updated:Tue, 11 Jan 2022 05:08 PM (IST)
पार्टी की जीत के लिए एकजुटता 
से जुट जाएं कार्यकर्ता : मुकेश
पार्टी की जीत के लिए एकजुटता से जुट जाएं कार्यकर्ता : मुकेश

संवाद सहयोगी, अम्ब : ब्लाक कांग्रेस चितपूर्णी ने अम्ब में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के विरोध में हल्ला बोल रैली आयोजित की। इसमें पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का ढोल नगाड़ों व बाइक रैली के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरा जिलाध्यक्ष राघव ठाकुर की ओर से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट पहनाकर मुकेश अग्निहोत्री को सम्मानित किया। कोरोना बंदिशों के बीच आयोजित रैली में काफी उत्साह देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी की जीत के प्रति एकजुटता से धरातल पर कार्य करने के लिए जुट जाने के लिए कहा।

मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व उद्योग मंत्री कुलदीप कुमार व अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार पर प्रदेश व केंद्र सरकार पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार ने केंद्र व हिमाचल में कागजी और हवा-हवाई विकास का हो-हल्ला मचाया है। इसकी पोल खोलने के लिए ही रैली आयोजित की गई।

इस मौके पर पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत सिंह राणा, चितपूर्णी के प्रभारी अशोक ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष बलवान ठाकुर, जिला युवा अध्यक्ष राघव राणा, युवा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अनुज धीमान, हरोली अध्यक्ष विनोद बिट्टू, कुटलैहड़ कांग्रेस के अध्यक्ष विवेक शर्मा, प्रदेश सचिव सतीश बट्टू, नगर पंचायत अम्ब उपाध्यक्ष अनुसूया रानी, नगर पंचायत अम्ब की पार्षद नरेश कुमारी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुदर्शन ठाकुर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश गौतम, जिला कांग्रेस महासचिव राकेश कतनौरिया, जिला सेवादल अध्यक्ष डा. राजपाल शर्मा, पूर्ण देव, मास्टर शिव देव, ब्लाक एससी सेल चितपूर्णी के अध्यक्ष शिद्र पाल, ब्लाक कांग्रेस महिला अध्यक्ष अमनप्रीत कौर, रघु दत, सवर्ण सिंह, ढिल्लो, अशोक चौधरी, तनुज ठाकुर, पंकज, प्रवीण शर्मा, नेक मुहम्मद, संजय जस्सल, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह (गोल्डी) सुरजीत सिंह डडवाल, यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष अंकुश राणा सहित संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी