कच्ची फसल काटने को मजबूर किसान

जंगली जानवरों के डर से किसान कच्ची फसल काटने को मजबूर हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 03:45 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 05:47 PM (IST)
कच्ची फसल काटने को मजबूर किसान
कच्ची फसल काटने को मजबूर किसान

संवाद सहयोगी, बंगाणा : जंगली जानवरों के डर से किसान कच्ची फसल काटने को मजबूर हो गए हैं। उपमंडल में मक्की की फसल इस बार बहुत अच्छी थी लेकिन पिछले दिनों भारी बारिश, तूफान और जंगली जानवरों व लावारिस पशुओं के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी भी पूरी तरह से फसल को पकने में 10-15 दिन का समय था लेकिन जानवरों के डर से कुछ किसानों ने अपनी कच्ची फसल काट दी है। लठियाणी, पिपलू धार, चम्याडी धार, बुधान, ढयूंगली, हटली, अरलू, मुच्छाली, हरीनगर, थानाकलां, छपरोह कलां, बुसल, थड़ा, मंदली, रायपुर, बौल, परोईयां कला, रायपुर मैदान, अम्बेहड़ा, जोल, बुहाणा, धनेत, डीहर, राजपुरा, चडोली, ठठूंह, चम्बोआ, खौरियां, बडोआ, रौनखर, लालशाह, बही, खडोह, मांजरू, बेहला, टकोली, ¨भडला, बैरियां, चौकीमन्यार, जोल, सोहारी में किसान फसल को समेटने में जुटे हैं। उनका कहना है अगर इसे अभी नहीं काटा गया तो फसल पूरी तरह से जानवर चट कर जाएंगे।

chat bot
आपका साथी