चिंतपूर्णी भाजपा मंडल ने अनुराग की ताजपोशी पर फोड़े पटाखे

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर को राज्यमंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। शुक्रवार को चितपूर्णी भाजपा मंडल ने इस खुशी के इस मौके पर जमकर पटाखे फोड़े लड्डू बाटें और डीजे की धुनों पर नाचते अम्ब बाजार में एक रैली निकाली। चितपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह चौधरी ने कहा अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से चार बार संसद चुने जाने के बाद जहां एक तरफ क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वहीं अब केंद्र में मंत्री के रूप शपथ लेने के बाद पूरे प्रदेश की शान को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 May 2019 04:55 PM (IST) Updated:Sat, 01 Jun 2019 06:45 AM (IST)
चिंतपूर्णी भाजपा मंडल ने अनुराग 
की ताजपोशी पर फोड़े पटाखे
चिंतपूर्णी भाजपा मंडल ने अनुराग की ताजपोशी पर फोड़े पटाखे

संवाद सहयोगी, अम्ब : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर को राज्यमंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। शुक्रवार को चितपूर्णी भाजपा मंडल ने उनकी ताजपोशी पर पटाखे फोड़े, लड्डू बाटें और डीजे की धुनों पर नाचते हुए अम्ब बाजार में एक रैली निकाली।

चितपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह चौधरी ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से चार बार सांसद चुने जाने के बाद जहां एक तरफ क्षेत्र का मान बढ़ाया है, वहीं अब केंद्र में मंत्री के रूप शपथ लेने के बाद पूरे प्रदेश की शान बढ़ाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल के साथ हमेशा ही स्नेह रहा है। उन्होंने हिमाचल के विकास के लिए दरियादिली दिखाई है। अबकी बार अनुराग ठाकुर को अपनी मंत्रियों की टीम में लेकर हिमाचल के प्रति अपने स्नेह को दर्शाया है। उन्होंने कहा अनुराग ठाकुर के मंत्री बनने के बाद प्रदेश में विकास की गति को तेजी मिलेगी। अनुराग ठाकुर जमीनी स्तर से जुड़े हुए नेता हैं और उन्होंने हमेशा ही आमजन के दु:ख दर्द को समझा है। इस अवसर पर चितपूर्णी भाजपा मंडल के अध्यक्ष श्याम सिंह मन्हास, महामंत्री महेश मेहता, जयदेव सिंह खट्टा, बीडीसी सदस्य शंभू दास गोस्वामी, राज कुमार डोगरा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष नर्मदा जसवाल, कंचन रायजादा, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बशीर खान, मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता संदीप शर्मा, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सुनील ठाकुर व अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी