लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का चुकता होगा हिसाब : धूमल

ऊना में हुई एक पत्रकारवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस की भाजपा सरकार को लेकर एक साल की चार्जशीट में लगाए गए आरोपों का न कोई आधार था और न ही पुख्ता प्रमाण।

By Edited By: Publish:Wed, 09 Jan 2019 06:30 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jan 2019 08:19 AM (IST)
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का चुकता होगा हिसाब : धूमल
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का चुकता होगा हिसाब : धूमल

ऊना, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का हिसाब चुकता होगा। विपक्षी दल के नेता भाजपा के सांसदों से हिसाब मांग रहे हैं। सांसद इसका जवाब देने के लिए तैयार हैं लेकिन कांग्रेस का जनता हिसाब चुकता करने वाली है।

ऊना में पत्रकारवार्ता में धूमल ने कहा कांग्रेस की भाजपा सरकार को लेकर एक साल की चार्जशीट की हंसी उड़ी है। चार्जशीट में लगाए गए आरोपों का न कोई आधार था और न ही पुख्ता प्रमाण लेकिन भाजपा की कांग्रेस कार्यकाल की चार्जशीट की विजिलेंस जांच जारी है। कांग्रेस नेता यह न भूलें कि भाजपा इसी चार्जशीट के आधार पर विपक्षी दल के कारनामों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। कांग्रेस इन दिनों विचलित हो गई है।

भाजपा के कार्यक्रमों व गतिविधियों को लेकर कांग्रेस के बयान आना बौखलाहट के संकेत हैं। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जीत अपनी योजनाबद्ध नीति से दर्ज की। अब लोकसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी इससे भी पुख्ता योजना पर काम कर रही है। हर बूथ नहीं बल्कि मतदाता सूची के पन्नों के आधार पर पन्ना प्रमुख नियुक्त कर दिए गए हैं। हर मतदाता तक भाजपा की पहुंच होगी। सरकारों की नीतियों का प्रचार जारी है। केंद्र सरकार का सवर्ण समुदाय को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने का फैसला बड़ा कदम है।  

दौलतपुर चौक तक जल्द शुरू होगी रेल सेवा ऊना के दौलतपुर चौक तक रेल सेवा शुरू होने वाली है। भाजपा ने हमेशा रेल सेवा के महत्व को समझा है। ऊना को रेल नेटवर्क से जोड़ दिया है। आने वाले समय में पूरे प्रदेश को रेल सेवा से जोड़ा जाएगा। सरकार ने इन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस अवसर पर धूमल के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा, मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी