अम्ब मे हुई चोरी की वारदातों का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अम्ब पुलिस ने गत वर्ष उपमंडल अम्ब के तहत हुई सिलसिलेवार चोरी की तीन वारदातों में संलिप्त चोर गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Mar 2020 08:00 PM (IST) Updated:Sat, 07 Mar 2020 06:16 AM (IST)
अम्ब मे हुई चोरी की वारदातों का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
अम्ब मे हुई चोरी की वारदातों का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, अम्ब : स्थानीय पुलिस ने गत वर्ष उपमंडल अम्ब के तहत हुई सिलसिलेवार चोरी की तीन वारदातों में संलिप्त चोर गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान जिम्मी निवासी रौणखर नगरोटा बगवां कांगड़ा के तौर पर हुई है। इससे पहले भी पुलिस इस गिरोह के करीब चार सदस्यों को गिरफ्तार करके उनकी निशानदेही पर कांगड़ा के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन सुनारों व एक रेडीमेड दुकानदार से उनके द्वारा बेचा गया चोरी का करीब 360 ग्राम सोना बरामद कर चुकी है। बीती 24 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर इस सामान को उनके मालिकों के भी सुपुर्द कर दिया गया है। सुनारों ने सोने को पिघलाकर बिस्कुटों में तबदील कर दिया था, जिसकी कीमत करीब साढ़े 14 लाख रुपये आंकी गई थी। पुलिस ने उक्त तीनों वारदातों में यह नौवीं गिरफ्तारी है।

चोर गिरोह का मुख्य सरगना जिम्मी वारदातों को अंजाम देने के बाद भूमिगत हो गया था। वीरवार शाम को अम्ब पुलिस को जिम्मी के घर में होने की सूचना मिली। थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज की अगुआई में एएसआइ मोहिद्र सिंह व अन्य पुलिस मुलाजिमों की टीम ने तुरंत उसके घर में दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पिछले साल हुई थी चोरी की वारदातें, हुई थी आठ गिरफ्तारियां

कांगड़ा जिले के कुख्यात जिम्मी चोर गिरोह ने गत वर्ष 27 अप्रैल को पतेहड़ निवासी श्रेष्ठा शर्मा, छह जून को पंजोआ निवासी सैनिक राज कुमार व 27 अगस्त को राजस्व विभाग में कार्यरत नंदपुर निवासी कानूनगो सतीश चौधरी के घर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण सहित नकदी पर हाथ साफ किया था। पुलिस ने इन वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों सहित चोरी का सोने खरीदने के आरोप में करीब आठ गिरफ्तारियां की थीं।

----

गत वर्ष हुई चोरी की वारदातों में संलिप्त जिम्मी चोर गिरोह के मुख्य सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार को अम्ब कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया।

- मनोज जम्वाल, डीएसपी अम्ब।

chat bot
आपका साथी