सिंचाई न होने से गेंहू की फसल को नुकसान

इंद्रदेव की नाराजगी किसानों को निराश कर रही है। अब जब रबी फसलों को सिंचाई की जरूरत है तो मौसम भी दगा दे रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Mar 2018 07:52 PM (IST) Updated:Mon, 05 Mar 2018 07:52 PM (IST)
सिंचाई न होने से गेंहू की फसल को नुकसान
सिंचाई न होने से गेंहू की फसल को नुकसान

संवाद सूत्र, भरवाई : इंद्रदेव की नाराजगी किसानों को निराश कर रही है। अब जब रबी फसलों को सिंचाई की जरूरत है तो मौसम भी दगा दे रहा है। हल्की बूंदाबांदी करके बादल छंट जाते हैं। पानी न मिलने से फसल पीली पड़ने लगी है, जिससे किसानों की मेहनत और आशाओं पर पानी फिरता दिख रहा है। दो बार बारिश हुई है, लेकिन जितनी बारिश चाहिए, उतनी नहीं हो सकी है। फसलें कम होने से जानवरों के चारे की समस्या किसानों की कमर तोड़ रही है। तूड़ी के भाव भी 600 रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंचे हैं, जो आगे और बढ़ने की आशंका है। भरवाई में पहले जंगली जानवर, लावारिस पशु और फिर बंदरों के आतंक ने फसल को उजाड़ दिया है। अब जो फसल बची है उसको बारिश की मार ने पूरा कर दिया है। वहीं कोई स्थायी ¨सचाई योजना न होने से हर साल भरवाई के किसानों को हजारों रुपये की चपत लगती रहीं है। किसान हरनाम ¨सह, मोलक ¨सह, आशुतोष, राकेश कुमार, राजेश, अशोक कुमार आदि ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें मुआवजा दिया जाए।

chat bot
आपका साथी