ऊना में दूसरे राज्यों से पहुंची 80 बसें

संवाद सहयोगी ऊना हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना डिपो की लंबे दूरी की बसों ने दूसरे दिन श्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 08:12 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 08:12 PM (IST)
ऊना में दूसरे राज्यों से पहुंची 80 बसें
ऊना में दूसरे राज्यों से पहुंची 80 बसें

संवाद सहयोगी, ऊना : हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना डिपो की लंबे दूरी की बसों ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी 50 फीसद आक्यूपेंसी की व्यवस्था के साथ सवारियों को यात्रा लाभ दिया। पहले दिन के बाद सवारियों की संख्या में कोई ज्यादा बढ़ोतरी नजर नहीं आई। वीरवार की तरह स्थानीय व लंबी दूरी के रूट 50-55 के बीच रहे। लंबी दूरी के 32-35 रूट पर बसें यात्रियों को लेकर अन्य राज्यों को गई।

शुक्रवार को अन्य राज्यों चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा आदि की करीब 80 बसों सवारियों को लेकर आइएसबीटी ऊना पहुंची। इतनी संख्या में बसों का आना पर्यटन कारोबार को पंख लगाने का संकेत माना जा रहा है।

---

लंबी दूरी में जुड़ा एक रूट

क्षेत्रीय प्रबंधक ऊना सुरेश कुमार धीमान ने बताया कि लंबी दूरी रूट पर जहां बीते रोज 32 के करीब रूट दौड़े थे तो शुक्रवार को भी इसमें ज्यादा अंतर नहीं था। शुक्रवार को केवल ऊना, कालका सुजानपुर अमृतसर रूट को जोड़ा गया था। बाकी स्थानीय रूट में कोई ज्यादा बदलाव नहीं है।

---

मास्क पहन सफर करती दिखी सवारियां

एचआरटीसी की बसों में वैसे तो सवारियों की संख्या भी कोई ज्यादा नहीं थी लेकिन जितनी भी सवारियां बस में मौजूद थी वो 50 फीसद नियमावली सहित मास्क पहनने के नियम को निभाती दिखी। जिला में 70 के करीब स्थानीय व लंबी दूरी की निजी बसों ने भी यात्रियों को यात्रा लाभ दिया। ।

---

आइएसबीटी में बस का इंतजार करते लोग नियम तोड़ रहे

कोरोना की तीसरी लहरी की चेतावनी के बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर जा रहे लोग और आइएसबीटी में बैठे यात्री इस बात को मानने को तैयार नहीं है। यही कारण है कि इधर उधर खड़े होकर यात्री बिना मास्क व शारीरिक दूरी नियम को नजरअंदाज कर कोरोना को फैलाने की वजह दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी