हिमुडा के उपाध्यक्ष, तीन चिकित्सकों समेत 78 लोग संक्रमित

जिले में शुक्रवार को हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा तीन चिकित्सकों व पुलिस जवानों समेत 78 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 09:43 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 05:18 AM (IST)
हिमुडा के उपाध्यक्ष, तीन चिकित्सकों समेत 78 लोग संक्रमित
हिमुडा के उपाध्यक्ष, तीन चिकित्सकों समेत 78 लोग संक्रमित

जागरण संवाददाता, ऊना : जिले में शुक्रवार को हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, तीन चिकित्सकों व पुलिस जवानों समेत 78 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें बुधवार को कोविड जांच के लिए भेजे 290 सैंपल में 26 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जबकि वीरवार को भेजे 224 में 34 सैंपल पॉजिटिव तथा शुक्रवार को जिले में हुए एंटीजन रैपिट कोविड सैंपल के दौरान 18 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें उपमंडल ऊना के 14, गगरेट उपमंडल से तीन व अम्ब उपमंडल से एक संक्रमित मामला सामने आया है। इस दौरान जिले में 33 लोगों ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीत भी ली है।

पॉजिटिव मामलों में ऊना मुख्यालय में एक निजी और अन्य चिकित्सक पॉजिटिव आए हैं। आइआरबी बनगढ़ से 57 वर्षीय जवान भी कोरोना संक्रमित पाया गया है, जिनमें फ्लू के लक्षण थे। ऊना शहर से कुल सात मामले पाए गए हैं। वार्ड नंबर चार से एक ही परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें पति-पत्नी व उनका दो वर्षीय बेटा शामिल है। इसी वार्ड के 36 वर्षीय निजी डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं चार वार्ड से ही 41 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा वार्ड नंबर 11 से 11 वर्षीय की बच्ची संक्रमित पाई गई है। फ्रेंड्स कॉलोनी ऊना से 40 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।

उपमंडल ऊना में अन्य छह कोरोना पॉजिटिव मामलों में मैहतपुर से मां व बेटी पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनकी उम्र 40 व 19 वर्षीय है। कुठार कलां से 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है, जो कि राजस्थान से लौटा है। धमांदरी के वार्ड तीन से 49 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। बहडाला से 27 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। रक्कड़ कॉलोनी से 53 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।

उपमंडल अंब के छह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उपमंडल के चौआर का 29 वर्षीय युवक, धलवाड़ी से 53 वर्षीय व्यक्ति, टकारला से 57 वर्षीय व्यक्ति, कुठियाडी से 29 वर्षीय युवक, चक्कसराएं से 37 वर्षीय व्यक्ति व उपमंडल अंब का 67 वर्षीय वृद्ध संक्रमित पाया गया है। गगरेट उपमंडल के दो युवक संक्रमित पाए गए हैं। उपमंडल के ब्रहमपुर से 40 वर्षीय व जीतपुर बेहड़ी से 25 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है, जो कि गवालियर से लौटा है। उपमंडल हरोली से कुंगड़त से 48 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में हुए तीन सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें 80 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय महिला व 49 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है, ये व्यक्ति जिला हमीरपुर के बलडूहक का रहने वाला है।

वीरवार को कोविड जांच के लिए भेजे गए 224 सैंपल्स में 34 पॉजिटिव मामलों में हरोली थाना के दो पुलिस कर्मी संक्रमित पाए गए है, जिनकी आयु 39 व 49 वर्ष है। ऊना का 53 वर्षीय ट्रैफिक पुलिस कर्मी व ऊना शहर का 38 वर्षीय पत्रकार कोरोना संक्रमित पाया गया है। उपमंडल अंब में पांच कोरोना संक्रमित मामले पाए गए है। जिसमें अंब से 45 वर्षीय महिला व 55 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। मेडी से 33 वर्षीय व्यक्ति, ठठ्ल से 22 वर्षीय महिला व कुठेड़ा खैरला से 36 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। उपमंडल ऊना से 13 मामले कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें मैहतपुर के वार्ड पांच से 22 वर्षीय, चताड़ा से 50 वर्षीय व्यक्ति, जनकौर हार से 55 वर्षीय व्यक्ति, लोअर देहलां से 54 वर्षीय महिला, संतोषगढ़ से 55 वर्षीय महिला, देहलां से 36 वर्षीय महिला, ग्रीन एवन्यू कॉलोनी रक्कड़ से 44 वर्षीय व्यक्ति, डठवाड़ा से 32 वर्षीय व्यक्ति, टक्का से 70 वर्षीय महिला, अरनियाला से तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित है, निकी 66, 34 व 18 वर्ष है। लोअर टक्का रोड़ से 18 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

ऊना शहर से चार मामले कोरोना संक्रमित के पाए गए हैं। वार्ड नंबर चार से एक परिवार के दो सदस्य संक्रमित पाए गए है। जहां पर 31 व 27 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव है। वार्ड नंबर एक आर्य नगर से 29 वर्षीय महिला जबकि फ्रैंड्स कॉलोनी ऊना से 55 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई हैं।

हरोली उपमंडल के टाहलीवाल स्थित एक उद्योग का 30 वर्षीय युवक, पालकवाह से 32 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। क्षेत्रां से 42 वर्षीय व्यक्ति, नंगल खुर्द से 44 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई हैं।

इसके अलावा बसदेहड़ा में हुए सैंपल के दौरान एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में हुए सैंपल के दौरान 43 वर्षीय महिला, दो वर्षीय बालक व 20 वर्ष की युवती संक्रमित पाई गई है।

chat bot
आपका साथी