मोदी सरकार ने एक वर्ष में बोए विकास के बीज : संदीप

संवाद सूत्र, बंगाणा : मोदी सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में विकास के कई बीज बोए हैं। यह बात भाज

By Edited By: Publish:Mon, 25 May 2015 10:03 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2015 10:03 PM (IST)
मोदी सरकार ने एक वर्ष में बोए विकास के बीज : संदीप

संवाद सूत्र, बंगाणा : मोदी सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में विकास के कई बीज बोए हैं। यह बात भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हमीरपुर के प्रचारक संदीप आशू ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र की बंगाणा की पंचायतों में जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है। इससे कांग्रेस व अन्य पार्टी वर्ग हताश व निराश है। देश की गरीब जनता के बारे में अगर किसी ने सोचा है तो वो भाजपा ही है। पहले अटल सरकार ने देश की गरीब जनता के लिए कई योजनाओं को चलाकर राहत प्रदान की थी। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई अहम फैसले लेकर गरीब किसानों को राहत दी है। राज्यों को पांच गुणा आर्थिक पैकेज देकर विकास करवाने में सक्षम बना रही है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए और लोगों का विकास पर से ध्यान बांटने के लिए प्रदेश कांग्रेस युकां से केंद्र सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन करवा रही है। केंद्र सरकार के एक वर्ष के विकास का लेखाजोखा और प्रदेश सरकार की नाकामियों को भी भाजयुमो घर-घर तक पहुंचाएगा। इस अवसर पर सुरेंद्र, राजेश पठानिया, जोगेंद्र, अभय, राजेश व राजकुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी