अधिकारियों को दी भुवन सॉफ्टवेयर की जानकारी

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सोलन की ओर से संबंधित अधिकारियों के लिए क्षमता विकास कार्यक्रम सक्षम शुरू किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Apr 2018 05:39 PM (IST) Updated:Mon, 09 Apr 2018 05:39 PM (IST)
अधिकारियों को दी भुवन सॉफ्टवेयर की जानकारी
अधिकारियों को दी भुवन सॉफ्टवेयर की जानकारी

संवाद सहयोगी, सोलन : जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सोलन की ओर से संबंधित अधिकारियों की क्षमता विकास के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सक्षम शुरू किया गया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल ने कहा कि उच्च तकनीक के प्रयोग से बेहतर विकास योजनाएं तैयार करने में सहायता मिलती है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से विकसित भुवन एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जो भारतीय क्षेत्र का दो व तीन डी प्रस्तुतिकरण उपलब्ध करवाता है। इससे क्षेत्र विशेष की मृदा, बंजर भूमि एवं जल संसाधनों के विषय में पक्की जानकारी के साथ विभिन्न कार्यो के लिए भूमि की उपलब्धता आदि की भी जानकारी मिलती है। इस अवसर पर जलागम अवधारणा, जल संरक्षण, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने में भुवन सॉफ्टवेयर का प्रयोग, मनरेगा के तहत योजना निर्धारण व अनुश्रवण में जीआइएस के प्रयोग के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भुवन सॉफ्टवेयर की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई। इस दौरान जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी भानु गुप्ता, सोलन जिले के विभिन्न विकास खंडों की तकनीकी संसाधन टीमों के कनिष्ठ अभियंता एवं तकनीकी सहायक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी