साढे आठ लाख के जेवरों पर किया हाथ साफ

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस 2 में चोराें ने आठ लाख के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया।

By Edited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 06:42 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 06:45 PM (IST)
साढे आठ लाख के जेवरों पर किया हाथ साफ
साढे आठ लाख के जेवरों पर किया हाथ साफ

सोलन, जेएनएन। शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस 2 में चोरों ने साढे आठ लाख रुपये के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड फेस 2 में चोरी हो गई है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

चोरी नौणी विवि में कार्यरत भूपेंद्र गुप्ता के घर में हुई है। पुलिस ने उसकी पत्नी रेख गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। रेखा गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह इन दिनों बिलासपुर में कार्यरत है। जबकि भूपेंद्र गुप्ता नौणी विवि में कार्यरत है। वारदात के समय यह दोनों अपने अपने काम पर चले गए। दिन के समय किसी ने इनके घर में चोरी कर डाली। घटना का पता शाम को तब चला जब उनके पति अपने कार्यालय से वापिस लौटे। उन्होंने पाया कि घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर गैंती पड़ी थी। जिससे ताला तोड़ा गया।

खास बात यह है कि चोरों ने केवल घर में रखे जेवरों पर ही हाथ साफ किया है। पुलिस द्वारा इस मामले में जांच तेज कर दी गई है। इसके अलावा घर के आस पास लगे सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है। इस पर एएसपी शिव कुमार शर्मा ने कहा कि मामले की जाच शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ने में कामयाब होगी।

chat bot
आपका साथी