आठ दिन से लापता नालागढ़ का जवान, परिजन परेशान

आठ दिन बीत जाने बाद भी नालागढ़ के जगतपुर निवासी सैनिक राजेश ऋषि का कोई पता नहीं चल पाया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Feb 2019 05:15 PM (IST) Updated:Thu, 28 Feb 2019 05:15 PM (IST)
आठ दिन से लापता नालागढ़ का जवान, परिजन परेशान
आठ दिन से लापता नालागढ़ का जवान, परिजन परेशान

-20 फरवरी को पूह में हिमखंड में दब गए थे छह सैनिक

संवाद सूत्र, नालागढ़ : आठ दिन बीतने के बाद भी नालागढ़ के जगतपुर निवासी सैनिक राजेश ऋषि का कोई पता नहीं चल पाया है। उसके परिजन आठ दिन से परेशान हैं। इसके अलावा गांव के शिव मंदिर में अखंड पाठ शुरू किया गया है, जो लगातार जारी है। गौर रहे कि राजेश अपने विकलांग माता-पिता का एक मात्र सहारा है और दो माह पहले ही उसकी शादी हुई है। राजेश की माता माया देवी पोलियो की शिकार है और बुजुर्ग पिता रणजीत सिंह बुढ़ापे के कारण चल-फिर नहीं सकते हैं। 20 फरवरी को राजेश पूह में गश्त पर था। इसके साथ सीमा सुरक्षा बल के दस जवान थे, जो गश्त का नेतृत्व कर रहे थे। राजेश अपने छह साथियों के साथ पीछे से चल रहे थे। इस बीच पीने की पानी पाइप टूटी होने से सभी सैनिक उसे ठीक करने में जुट गए। इस बीच बड़ा हिमखंड आया और इन सैनिकों के ऊपर गिर गया। इस दौरान बिलासपुर के एक सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच सैनिक ग्लेशियर की चपेट में आने से लापता हो गए हैं। पीड़ित परिवार ने सरकार व सेना से लापता जवान को तुरंत खोजने की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी