सोलन से धरेच के लिए बस शुरू

संवाद सहयोगी, सोलन : राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने शुक्रवार क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 06:24 PM (IST)
सोलन से धरेच के लिए बस शुरू
सोलन से धरेच के लिए बस शुरू

संवाद सहयोगी, सोलन : राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने शुक्रवार को सोलन के पुराने बस अड्डे से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस को सोलन-धरेच मार्ग पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस सोलन से शाम चार बजे चलेगी और शाम सात बजे धरेच पहुंचेगी। बस धरेच से सुबह सात बजे चलकर साढ़े दस बजे सोलन पहुंचेगी। बस सेवा के आरंभ होने से नौणी, गिरिपुल, शरगाव व शिलाबाग सहित विभिन्न गावों को लाभ मिलेगा। एचआरटीसी द्वारा राज्य के दूरदराज क्षेत्रों तक परिवहन की सुविधा प्रदान की जा रही है। सरकार दूरदराज के क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार बस सुविधा उपलब्ध करवा रही है।

इस अवसर पर नगर परिषद सोलन की उपाध्यक्ष मीरा आनंद, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र ठाकुर, सोलन भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप ठाकुर, महामंत्री मदन ठाकुर, सचिव नरेंद्र ठाकुर, मनीष पाल, जिला परिषद सदस्य शीला, भाजयुमो अध्यक्ष एवं मनोनीत पार्षद भरत साहनी, पार्षद नरेश गाधी, गौरव राजपूत, बीडीसी कंडाघाट के पूर्व अध्यक्ष नंदराम कश्यप, आढ़ती संघ के अध्यक्ष पदम सिंह पुंडीर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके धीमान व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी