चम्यावल में छात्रों को सिखाए जा रहे आत्मरक्षा के गुर

हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा व नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा राजकीय माध्यमिक पाठशाला चम्यावल के विद्यार्थियों को आत्म रक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। इस दौरान पाठशाला में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम करवाया जा रहा है। माध्यमिक पाठशाला के प्रभारी विजय भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान एवं समग्र शिक्षा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 02:57 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 02:57 PM (IST)
चम्यावल में छात्रों को सिखाए जा रहे आत्मरक्षा के गुर
चम्यावल में छात्रों को सिखाए जा रहे आत्मरक्षा के गुर

संवाद सूत्र, अर्की : हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा व नागरिक सुरक्षा विभाग राजकीय माध्यमिक पाठशाला चम्यावल के विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के गुर सीखा रहा है। पाठशाला के प्रभारी विजय भारद्वाज ने बताया कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान एवं समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों विशेषकर स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हवलदार यशपाल ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम पांच दिन तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में माध्यमिक तथा प्राथमिक पाठशाला चम्यावल के  विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।

chat bot
आपका साथी