Congress Rally:10 नहीं अब 14 अक्टूबर को सोलन में होगी प्रियंका वाड्रा की रैली

सोलन जिला में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की रैली स्थगित हो गई है। अब यह रैली 14 अक्टूबर को आयोजित होगी। खराब मौसम की आशंका के चलते रैली को स्थगित किया गया है। लेकिन यह रैलियां भी आयोजित नहीं की गई।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 06 Oct 2022 03:36 PM (IST) Updated:Thu, 06 Oct 2022 03:36 PM (IST)
Congress Rally:10 नहीं अब 14 अक्टूबर को सोलन में होगी प्रियंका वाड्रा की रैली
सोलन जिला में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की रैली स्थगित हो गई है।

शिमला जागरण संवाददाता। सोलन जिला में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की रैली स्थगित हो गई है। अब यह रैली 14 अक्टूबर को आयोजित होगी। खराब मौसम की आशंका के चलते रैली को स्थगित किया गया है। प्रिंयका वाड्रा की विधानसभा चुनावों को लेकर पहले कांगड़ा, फिर सुजानपुर व पालमपुर में रैलियां प्रस्तावित थी, लेकिन यह रैलियां भी आयोजित नहीं की गई।

अब सोलन में दस को आएंगी प्रियंका

पार्टी ने निर्णय लिया था कि दस अक्टूबर को सोलन में रैली करवाकर चुनावी बिगुल फूंका जाएगा। दस को प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है, इसलिए पार्टी ने रैली को स्थगित किया। बीते सप्ताह प्रदेश नेताओं की वर्चुअल बैठक कर प्रिंयका वाड्रा की प्रदेश में होने वाली रैली को लेकर चर्चा की थी। सोलन के बाद मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर सहित अन्य स्थानों पर भी बड़ी रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति है चरम पर

हिमाचल में विधानसभा चुनावों के लिए राजनीति पूरी तरह चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस की हालांकि अभी तक प्रदेश में कोई बड़ी रैली नहीं हुई है। लेकिन दूसरी तरफ तरफ भाजपा ने पूरी तरह से चुनावी बिगुल फूंक दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते रोज बिलासपुर में बड़ी रैली को संबोधित किया। इससे पहले भी वह एक बार वर्चुअल रैली को संबोधित कर चुके हैं। प्रधानमंत्री के अलावा कई केंद्रिय नेता हिमाचल में आकर रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी निर्णय लिया है कि केंद्रीय नेताओं की हर संसदीय क्षेत्र में रैली करवाई जाएगी। सोलन में चुनावी शंखनाद के बाद मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भी रैली करवाई जाएगी। कांग्रेस के कई बड़े नेता जिनमें राहुल गांधी, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, मल्लिका अर्जुन खड़गे, भूपेश बघेल सहित अन्य नेता हिमाचल में चुनाव प्रचार को आएंगे।

प्रिंयका संभालेगी हिमाचल में चुनाव प्रचार की कमान

हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रचार की कमान प्रियंका वाड्रा के हाथों में रहेगी। सोलन में वह चुनावी बिगुल फूंकेगी इसके बाद हर संसदीय क्षेत्रों में उनकी दो से तीन रैलियां करवाने की तैयारियां चल रही है। राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा में है। वह यात्रा से कितना समय निकाल कर प्रचार को आते हैं इस का अभी कुछ तय नहीं है। सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से रैलियाें को संबोधित करने आएगी या नहीं यह भी तय नहीं है। ऐसे में प्रचार की पूर्ण रूप से जिम्मेदारी प्रियंका वाड्रा के हाथों में रहेगी। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में इसको लेकर बैठक भी आयोजित हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी हाईकमान की तरफ से विधानसभा चुनावों को लेकर जिला स्तर पर जो आब्जर्वर लगाए गए हैं उनमें ज्यादातर टीम प्रिंयका के ही है।

ये भी पढ़ें: Himachal: शोभायात्रा देख गाड़ी से उतरकर माथा टेकने जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, सिर धड़ से अलग

ये भी पढ़ें: स्वच्छता सर्वेक्षण में नूरपुर नगर परिषद प्रदेश में 11वें व देश में 228 वें स्थान पर रही

chat bot
आपका साथी