अब पंचायत चुनाव पर दोनों पार्टियों की नजर

संतोष कुमार नालागढ़ नगर निकाय चुनाव के बाद अब भाजपा और कांग्रेस की नजरें पंचायती राज संस्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 10:13 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 10:13 PM (IST)
अब पंचायत चुनाव पर दोनों पार्टियों की नजर
अब पंचायत चुनाव पर दोनों पार्टियों की नजर

संतोष कुमार, नालागढ़

नगर निकाय चुनाव के बाद अब भाजपा और कांग्रेस की नजरें पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव पर टिक गई हैं। अपने पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित बनाने के लिए दोनों दलों के पदाधिकारी मैदान में जुट गए हैं। नगर निकाय चुनाव में तो भाजपा कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाकर यहां कब्जा जमा चुकी है, लेकिन अब जहां भाजपा की नजर पंचायत चुनाव पर है, वहीं कांग्रेस भी यहां आगे बढ़कर अपना कब्जा जमाना चाहती है। क्योंकि आगामी दो वर्ष बाद फिर विधानसभा चुनाव आने को हैं। भाजपा व कांग्रेस नेता मैदान में डटे

नालागढ़ में विधायक लखविदर राणा कांग्रेस के हैं और पंचायतों में कांग्रेस पूरा दमखम दिखाना चाहती है, जबकि भाजपा से जिलाध्यक्ष आशुतोष वैद्य व पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष केएल ठाकुर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित बनाने में जुटे हुए हैं। नालागढ़ में दो प्रधान, सात उपप्रधान, सात बीडीसी सदस्य चुने हैं निर्विरोध

विकास खंड नालागढ़ में 77 में से दो प्रधान, सात उपप्रधान व सात बीडीसी सदस्यों के अलावा वार्ड सदस्य के 373 उम्मीदवारों का निर्विरोध चयन हो चुका है और अब जिला परिषद की सात, बीडीसी की 33, प्रधान की 75, उपप्रधान की 70 व वार्ड सदस्यों की 372 सीटों पर चुनाव होना है, जहां भाजपा नगर निकाय का वर्चस्व कायम रखना चाहती है, वहीं कांग्रेस भी पूरे दमखम से यहां अपने पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को जीत दिलवाना चाहती है। जिला परिषद की सात सीटों के लिए 30 प्रत्याशियों में होगा मुकाबला

विकास खंड नालागढ़ की 77 में से 75 पंचायतों में प्रधानों व 70 उपप्रधानों व 180 वार्ड सदस्यों के अलावा बीडीसी व जिला परिषद के होने वाले चुनाव के लिए तीन चरण में मतदान होगा। बीडीसी की 33 सीटों के लिए अब 106, जबकि जिला परिषद की सात सीटों के लिए 30 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होना है। 75 पंचायत में प्रधान पद के लिए 278, 70 उपप्रधान पदों के लिए 241 तथा 180 वार्ड सदस्यों के लिए 372 प्रत्याशी चुनावी जंग में उतरे हुए हैं। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। मतदान कर्मियों को प्रथम चरण का पूर्वाभ्यास करवा लिया गया है, जबकि दूसरे चरण के अभ्यास के साथ ही पोलिग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

मोहिद्र पाल गुर्जर, उपमंडल निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नालागढ़।

chat bot
आपका साथी