नौणी विवि के वैज्ञानिक की पुस्तक को दूसरा पुरस्कार

डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विवि के पर्यावरण विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. आरके अग्रवाल द्वारा सौर ऊर्जा द्वारा फसलों से आय वृद्धि विषय पर लिखी किताब को देश भर में दूसरा पुरस्कार मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jan 2019 10:30 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jan 2019 10:30 PM (IST)
नौणी विवि के वैज्ञानिक की पुस्तक को दूसरा पुरस्कार
नौणी विवि के वैज्ञानिक की पुस्तक को दूसरा पुरस्कार

संवाद सहयोगी, सोलन : डॉ. वाईएस परमार ओद्यानिकी एवं वानिकी विवि के पर्यावरण विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. आरके अग्रवाल की किताब को देशभर में दूसरा पुरस्कार मिला है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने राष्ट्रस्तरीय पुरस्कार के लिए डॉ. अग्रवाल की किताब को चुना है। डॉ. अग्रवाल की हिंदी में लिखी इस पुस्तक का शीर्षक सौर ऊर्जा द्वारा फसलों से आय वृद्धि है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2016 के दूसरे पुरस्कार के लिए इस पुस्तक को चुना है। इस पुरस्कार में 60 हजार रुपये की राशि भी शामिल है। इस पुस्तक में वर्ष 1990 से डॉ. अग्रवाल के क्षेत्र अनुभवों के आधार पर सौर ऊर्जा से फसलों को सूखाने की तकनीक के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है।

नौणी विवि के कुलपति डॉ. एचसी शर्मा ने डॉ. अग्रवाल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कृषि उपज बढ़ाने के साथ कृषि उपज का नुकसान कम करने के दोहरे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इस पुस्तक में सौर ऊर्जा से सूखाने की तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। वानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ. पीके महाजन व पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एसके भारद्वाज ने भी डॉ. अग्रवाल को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी