बद्दी हत्या मामले में दोनों आरोपित 26 तक रिमांड पर

संवाद सूत्र, नालागढ़ : बद्दी में उत्तर प्रदेश निवासी की हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपित

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 06:52 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 06:52 PM (IST)
बद्दी हत्या मामले में दोनों आरोपित 26 तक रिमांड पर
बद्दी हत्या मामले में दोनों आरोपित 26 तक रिमांड पर

संवाद सूत्र, नालागढ़ : बद्दी में उत्तर प्रदेश निवासी की हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपित शनिवार को अदालत में पेश किए गए। उन्हे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। शुक्रवार को बद्दी पुलिस थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के बदांऊ निवासी विजेंद्र सिंह की लाश मिली थी। लोगों का कहना था कि विजेंद्र से बधाऊं निवासी चरण सिंह ने मारपीट की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए दे दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चला पाएगा। पुलिस ने मारपीट में शामिल चरण सिंह व रामवीर सिंह को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हे 26 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। गौर हो कि चरण सिंह की पत्नी दो दिन से लापता थी। उसे विजेंद्र सिंह पर शक था। इस पर आरोपित चरण सिंह व रामवीर सिंह ने उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी