लोगों को योजनाओं की जानकारी दें युवा मंडल

नेहरू युवा केंद्र सोलन की ओर से नालागढ़ में युवा क्लब विकास कार्यक्रम क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 05:48 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 05:48 PM (IST)
लोगों को योजनाओं की जानकारी दें युवा मंडल
लोगों को योजनाओं की जानकारी दें युवा मंडल

संवाद सहयोगी, बद्दी : नेहरू युवा केंद्र सोलन की ओर से नालागढ़ में युवा क्लब विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा अधिकारी ईरा प्रभात ने बताया कि जिलाभर में 27 अक्टूबर से दो नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवाओं से आग्रह किया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देकर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए युवा अपनी भूमिका अदा कर सकते हैं। ईरा प्रभात ने कहा विकास खंड नालागढ़ में 24 से 28 अक्टूबर तक युवा क्लब विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 10 सदस्यीय दल गांव-गांव जाकर सरकार की नीतियों और कार्यक्रम की जानकारी दी। लेखा कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केंद्र सोलन लेखराज कौशिक ने युवा को मंडल की प्रोफाइल व कार्य योजना के साथ पंजीकरण की जानकारी दी। इस मौके पर नालागढ़ के राष्ट्रीय स्वयंसेवक अजैब सिंह, ओम लता, नीलम रानी, शीला देवी, रोहित कुमार, बृजबाला, संगीता व सत्य प्रकाश भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी