औद्योगिक विकास के लिए हिमाचल मॉडल का अवलोकन

संवाद सहयोगी, बद्दी : औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन अब देश के उभरते औद्योगिक क्षेत्रों के लिए मॉडल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Dec 2017 03:01 AM (IST) Updated:Thu, 14 Dec 2017 03:01 AM (IST)
औद्योगिक विकास के लिए हिमाचल मॉडल का अवलोकन
औद्योगिक विकास के लिए हिमाचल मॉडल का अवलोकन

संवाद सहयोगी, बद्दी : औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन अब देश के उभरते औद्योगिक क्षेत्रों के लिए मॉडल इंडस्ट्रीयल एरिया के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा। इस औद्योगिक क्षेत्र का मॉडल का आधार जानने को मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय से आइएएस अधिकारी अखिल सक्सेना ने बीबीएन का विशेष दौरा किया और कई उद्योगों में जाकर कार्यप्रणाली देखी। उन्होंने बद्दी स्थित उद्योग विभाग कार्यालय सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। आइएएस अधिकारी अखिल सक्सेना ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ग्वालियर जिला के भिंड क्षेत्र को औद्योगिक दृष्टि से विकसित करने जा रही है। इसके लिए बीबीएन इंडस्ट्रीयल एरिया को मॉडल इडस्ट्रीयल एरिया के रूप में लिया गया है। बीबीएन की तर्ज पर ही भिंड में मध्य प्रदेश सरकार औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करेगी।

औद्योगिक संगठनों के साथ बैठक के दौरान अधिकारी ने बीबीएन स्थित लघु उद्योग भारती कार्यालय बद्दी में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों से मुलाकात की। इस दौरान लघु उद्योग भारती के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनपी कौशिक, प्रात महामंत्री राजीव कंसल, बददी चैप्टर के प्रधान संजय बतरा, महामंत्री आलोक सिंह सहित अन्य उद्यमियों ने बीबीएन के परिपेक्ष्य में अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी