इंद्रा ठाकुर बनीं महिला मंडल प्रधान

संवाद सूत्र कंडाघाट कंडाघाट उपमंडल की मही पंचायत के सरस्वती महिला मंडल घलाई की ब

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 03:57 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 03:57 PM (IST)
इंद्रा ठाकुर बनीं महिला मंडल प्रधान
इंद्रा ठाकुर बनीं महिला मंडल प्रधान

संवाद सूत्र, कंडाघाट : कंडाघाट उपमंडल की मही पंचायत के सरस्वती महिला मंडल घलाई की बैठक कमलेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में इंद्रा ठाकुर को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। आशा ठाकुर को उपप्रधान, लता ठाकुर को कोषाध्यक्ष, वीना ठाकुर को सचिव, तारा ठाकुर, अनीता ठाकुर, कमलेश शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। प्रधान इंद्रा ठाकुर ने गांव की सड़क व रास्ते को पक्का करना, पीने का पानी तथा सिचाई के लिए पानी की स्कीम और आंगनबाड़ी तथा महिला मंडल भवन का निर्माण करना आदि को जल्द पूरा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी