युवाओं को नशे से बचाने के लिए करें एकजुट हो काम : सुरेश

सामाजिक संगठन अभिभावकों व अध्यापकों को युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए बडे स्तर पर कार्य करने के लिए आगे आना चाहिए ताकि देश के भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके। यह आहवान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सोलन के ठोडो मैदान में डायनामिक इंडिया युवा मंडल सोलन द्वारा आयोजित आठ दिवसीय हिमाचल उत्सव के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि युवा मंडल द्वारा हिमाचल उत्सव का आरंभ नशे जैसी सामाजिक बुराई के विरूद्ध अलख जगाने के साथ किया गया है। उन्होंने कहा कि नशा आज एक गंभीर समस्या का रूप ले चुका है। नशे के फैलाव को रोकने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। शिक्षा मंत्री ने डायनामिक युवा मंडल सोलन को विभिन्न गतिविधियों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रूपये की राशि देने की घोषणा की। उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में टीवी रियलटी शो से मशहूर हुई गायिका शुचि अरोड़ा पंजाबी गायक मास्टर लक्की पहा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 05:13 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 06:45 AM (IST)
युवाओं को नशे से बचाने के लिए करें एकजुट हो काम : सुरेश
युवाओं को नशे से बचाने के लिए करें एकजुट हो काम : सुरेश

संवाद सहयोगी, सोलन : सामाजिक संगठन, अभिभावकों व अध्यापकों को युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए बडे़ स्तर पर कार्य करने के लिए आगे आना चाहिए, ताकि देश के भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके। यह आह्वान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सोलन के ठोडो मैदान में डायनामिक इंडिया युवा मंडल सोलन द्वारा आयोजित आठ दिवसीय हिमाचल उत्सव के शुभारंभ अवसर पर किया। नशे के फैलाव को रोकने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में टीवी रियलटी शो से मशहूर हुई गायिका शुचि अरोड़ा, पंजाबी गायक मास्टर लक्की, पहाड़ी गायक ठाकुर रघुवीर व नरेश के नाम रही। शुचि अरोड़ा ने हिदी नगमे प्रस्तुत किए। पंजाबी गायक लक्की ने भी एक से बढकर एक पंजाबी गानों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। सिरमौर के पहाड़ी गायक ठाकुर रघुवीर ने अपनी नाटियों से पहली सांस्कृतिक संध्या को सराबोर कर दिया। सोलन के स्थानीय गायक नरेश का कार्यक्रम भी खूब सराहा गया। इस दौरान पूर्व मंत्री महेंद्र नाथ सोफत, पूर्व सांसद प्रो. वीरेंद्र कश्यप, डॉ. राजेश कश्यप, चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, आढ़ती एसोसिएशन सोलन के उपाध्यक्ष तीर्थानंद भारद्वाज, ग्रीन हिल्स कॉलेज के चेयरमैन कृपाल सिंह पसरीचा, डायनामिक इंडिया युवा मंडल सोलन के अध्यक्ष पंकज सूद, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, महासचिव कीर्ति कौशल व रविद्र पंवर सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी