विकास कार्यो की समीक्षा की

राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में वन निगम प्रदेश एवं जनहित में योजनाबद्ध कार्य सुनिश्चित बनाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 07:12 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 07:12 PM (IST)
विकास कार्यो की समीक्षा की
विकास कार्यो की समीक्षा की

जागरण संवाददाता, सोलन : राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में वन निगम प्रदेश एवं जनहित में योजनाबद्ध कार्य सुनिश्चित बनाएगा। सूरत नेगी सोमवार शाम सोलन में निगम द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सूरत नेगी ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगम द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यो को लाभदायक बनाया जाए तथा वनों से लकड़ी कटान वैज्ञानिक पद्धति से ही हो। बैठक में वन निगम के निदेशक साउथ एसएस कटैक, वन मंडल अधिकारी कुनिहार सतीश नेगी, सहायक अरण्यपाल सोलन तथा वन कार्य मंडल सोलन के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी