बद्दी में गरजे देवभूमि स्वर्ण मोर्चा के पदाधिकारी

देवभूमि स्वर्ण मोर्चा एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन मोर्चा की हरिद्वार से विभिन्न मुद

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 09:41 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 09:41 PM (IST)
बद्दी में गरजे देवभूमि स्वर्ण मोर्चा के पदाधिकारी
बद्दी में गरजे देवभूमि स्वर्ण मोर्चा के पदाधिकारी

संवाद सहयोगी, बद्दी : देवभूमि स्वर्ण मोर्चा एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन मोर्चा की हरिद्वार से विभिन्न मुददों को लेकर चली पैदल यात्रा मंगलवार को बद्दी पहुंची। बस स्टैंड के निकट दून राजपूत सभा के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर व संजीव ठाकुर की अगुवाई पैदल यात्रा लोगों ने भव्य स्वागत किया। शिव मंदिर के प्रांगण में देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि हम तीन मुद्दों को लेकर 15 नवंबर को शिमला से निकले थे। इसमें प्रमुख तौर पर जातिगत आरक्षण का विरोध, स्वर्ण जातियों के उत्थान के लिए अन्य जातियों की तर्ज पर स्वर्ण आयोग का गठन करना व एट्रोसिटी एससी एसटी को समाप्त करवाना प्रमुख है। देवभूमि स्वर्ण मोर्चा के राज्यध्यक्ष मदन ठाकुर व राज्य मीडिया प्रभारी सुरेंद्र अत्री ने कहा कि अगर सीएम ने 10 दिसंबर से पहले स्वर्ण आयोग के गठन करने की घोषणा नहीं की तो उस दिन से ही धर्मशाला में अनशन पर बैठ जाएंगे और अगर फिर भी भाजपा सरकार व जयराम ठाकुर ने नहीं सुनी तो धर्मशाला विधानसभा को एक लाख लोगों से ज्यादा लोगों के साथ घेराव किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी