लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता : कश्यप

भारतीय जनता युवा मोर्चा शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक सोलन में आयोजित की ग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Feb 2018 06:43 PM (IST) Updated:Mon, 19 Feb 2018 06:43 PM (IST)
लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता : कश्यप
लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता : कश्यप

संवाद सहयोगी, सोलन : भारतीय जनता युवा मोर्चा शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक सोलन में आयोजित की गई। इसमें मुख्य रूप से शिमला संसदीय क्षेत्र के सासद वीरेंद्र कश्यप, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोतम गुलेरिया, शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी व युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विषय ठाकुर, प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री अरुण फाल्टा ने शिरकत की।

बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था। बैठक में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के संबोधित करते हुए सासद वीरेंद्र कश्यप ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही 50 के करीब युवा कल्याणकारी योजनाओं पर जोर दिया। इसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्टैंड अप योजना, प्रधानमंत्री स्टार्टअप योजना, मेक इन इंडिया, डिजिटल योजना, उज्ज्वला योजना, कृषि एवं सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री कौशल बीमा योजना, जनधन योजना, सुकन्या योजना व स्वच्छ भारत योजना आदि अनेकों योजनाओं के बारे में बताया। सासद ने युवा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं को लोगों तक पहुंचाए। आग्रह किया कि भाजयुमो की बूथ मंडल, जिला व प्रदेश की टीमें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुट जाएं।

इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल व्यास, प्रदेश प्रवक्ता राकेश, मीडिया प्रभारी दिनेश व सौरभ धीमान, सोलन जिलाध्यक्ष भरत साहनी, महामंत्री नरेंद्र, जिलाध्यक्ष सिरमौर कुलदीप राणा, जिलाध्यक्ष शिमला पारुल शर्मा, मंडलाध्यक्ष ग्रामीण ओमप्रकाश, सोलन मंडलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, दून मंडल अध्यक्ष खेमचंद, कसौली मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीदत्त अत्री, जिला प्रवक्ता प्रद्युमन शर्मा व संजीव शर्मा सहित जिला सचिव सत्यम गुप्ता आदि कई भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी