चार हजार लोगों को 28 तक बनाने होंगे अपने वोट

नगर निगम सोलन में शामिल की गई आठ पंचायतों के चार हजार लोगों क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Nov 2020 06:48 PM (IST) Updated:Fri, 20 Nov 2020 06:48 PM (IST)
चार हजार लोगों को 28 तक बनाने होंगे अपने वोट
चार हजार लोगों को 28 तक बनाने होंगे अपने वोट

जागरण संवाददाता, सोलन : नगर निगम सोलन में शामिल की गई आठ पंचायतों के चार हजार लोगों को अब नए सिरे से अपने वोट बनवाने होंगे। उन्हें नगर परिषद से फार्म संख्या चार लेकर उसे भरकर नगर परिषद के भवन में आयुक्त नगर निगम के पास जमा करवाना होगा। यह प्रक्रिया 28 नवंबर तक जारी रहेगी।

उपमंडलाधिकारी सोलन एचएस राणा ने बताया कि नगर परिषद भवन में इस कार्य के लिए निगम आयुक्त प्रशांत सरकेक को जिम्मेदारी दी गई है। वही सभी नगर निगम के 17 वार्डो के नए मतदाताओं के मतों का निरीक्षण करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार 28 नवंबर तक पुनर्निरीक्षण अधिकारी के समक्ष दावे एवं आपत्तियां दायर की जा सकेंगी। दावे एवं आपत्तियों के प्राप्त होने के सात दिन के भीतर इन पर निर्णय लिया जाएगा। 18 दिसंबर तक मतदाता सूचियों को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया जाएगा।

-------

परिसीमन का समय समाप्त

नगर निगम में शामिल किए गए आठ पंचायतों के क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल करने और बाहर करने के लिए निर्धारित किया गया समय अब समाप्त हो गया है। अब जल्द ही जिला प्रशासन नगर निगम के लिए एक ड्राफ्ट जारी करेगा, जिसमें निगम का सारा प्रारूप शामिल होगा। यह नक्शा जल्द ही नगर परिषद परिसर में लोगों की जानकारी के लिए लगाया जाएगा।

-------

पंचायत चुनाव के लिए रोस्टर का इंतजार

संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : पंचायत चुनाव की आहट ने दाड़लाघाट, रौडी धार व बरायली पंचायत में चर्चा का माहौल गर्म होता जा रहा है। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट से विभाजित होकर निकली दो नई पंचायतें बरायली व रौडी धार के लोगों को आने वाले पंचायत चुनाव में पहली बार नई उमंग व नए दावेदार देखने को मिलेंगे। अब लोगों को रोस्टर का इंतजार है। लोग इंतजार में है कि इन पंचायतों में किस पद के लिए क्या रोस्टर रहता है।

पंचायत दाड़लाघाट में पहले हुए चुनाव भी बड़े रोचक हुए हैं, लिहाजा इस बार भी मुकाबले रोचक होंगे। लोगों का कहना है कि इस बार तीनों पंचायतों में युवाओं को मौका दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी