27 को कुनिहार पहुंचेगी भाजपा की रथयात्रा

संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में अर्की भाजपा मंडल की बैठक चौधरी कांप्लेक्स में आयोज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jun 2017 09:25 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jun 2017 09:25 PM (IST)
27 को कुनिहार पहुंचेगी भाजपा की रथयात्रा
27 को कुनिहार पहुंचेगी भाजपा की रथयात्रा

संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में अर्की भाजपा मंडल की बैठक चौधरी कांप्लेक्स में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बाबूराम पंवर ने की। बैठक में विधायक गोविंद राम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा रथ यात्रा रहा, जो 27 जून से कुनिहार से दाड़ला बाया अर्की, शालाघाट, दानोघाट, कराड़ाघाट में गुजरेगी। इसमें सासद वीरेंद्र कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 27 जून को दाड़ला में रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली को सफल बनाने के लिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारिया सौंपी गई। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोविंद राम शर्मा, आशा परिहार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बालक राम शर्मा, राकेश भारद्वाज, यशपाल कश्यप, सुरेश जोशी, आशा परिहार, नरेंद्र चौधरी, सागर शर्मा, राकेश गौतम, पवन गौतम, खेमराज, योगेश गौतम, प्रेम चोपड़ा, भगत राम कालिया समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी