कर्मचारियों ने ली आंतकवाद से संचेत रहने की शपथ

संवाद सहयोगी, सोलन : डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में पूर्व प्रधनमंत्री स्व. राज

By Edited By: Publish:Fri, 22 May 2015 05:39 PM (IST) Updated:Fri, 22 May 2015 05:39 PM (IST)
कर्मचारियों ने ली आंतकवाद से संचेत रहने की शपथ

संवाद सहयोगी, सोलन : डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में पूर्व प्रधनमंत्री स्व. राजीव गांधी की 24वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नए रजिस्ट्रार सुरेश कुमार ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को आंतकवाद से सचेत रहने की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आतंकवाद समाज के लिए बेहद खतरनाक है। इसके प्रति सचेत रह कर ही हम देश, प्रदेश और गांव की सुरक्षा कर सकते हैं। अपने आसपास किसी अंजान व्यक्ति को संदिग्ध कार्य करता देखे तो उसके बारे में पुलिस को जरूर सूचना दें। इस मौके पर विश्वविद्यालय के आलाधिकारियों सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी