संतुलित है ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी : ठाकुर

By Edited By: Publish:Tue, 26 Aug 2014 01:05 AM (IST) Updated:Tue, 26 Aug 2014 01:05 AM (IST)
संतुलित है ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी : ठाकुर

जागरण संवाददाता, सोलन : जिला मुख्यालय की सोलन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने कहा कि नई कार्यकारिणी में विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र एवं वर्ग के लोगों को शामिल करके संतुलन बनाया गया है। इसमें पार्टी से जुड़े निष्ठावान कार्यकर्ताओं को तरजीह देते हुए लगभग 90 फीसद नए चेहरे और इनमें भी 70 फीसद युवाओं को शामिल किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी के विस्तार के संबंध में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन की मजबूती व क्षेत्र के विकास के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करेगी, जिसमें बूथ प्रभारी व अध्यक्ष की प्राथमिकताओं को तरजीह दी जाएगी। इसमें काग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं के सहयोग व अनुभव का पूरा लाभ लिया जाएगा और वह पार्टी सभी प्रकोष्ठों एवं अग्रणी संगठनों को साथ लेकर चलेंगे।

नई कार्यकारिणी में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस व एनएसयूआइ में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके पदाधिकारियों को ब्लॉक कांग्रेस में जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें शहर व ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिनिधित्व में भी सुंतलन रखा गया है।

मतदान केंद्रों को सुगम बनाने का होगा प्रयास :

बलदेव ठाकुर ने कहा कि सोलन निर्वाचन क्षेत्र में लोगों के घरों से मीलों दूर मतदान केंद्रों को नजदीक के स्थानों पर बदलवाकर मतदान को सुगम बनाने का प्रयास किया जाएगा। कई स्थानों पर लोगों को कई-कई किलोमीटर का सफर तय करके मतदान के लिए जाना पड़ता है, जिससे कई बुजुर्ग व बीमार लोग अपने मत डालने के अधिकार से वंचित रह जाते हैं। इससे मतदान का प्रतिशत भी कम रहता है, जिसके लिए प्रशासन से मिलकर इन मतदान केंद्रों केंद्रों को बदलने के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर, महासचिव प्रताप ठाकुर, शहरी काग्रेस सोलन अध्यक्ष जनित साहनी, राधेश्याम गोयल, सरदार सिंह ठाकुर, सुशील चौधरी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी