लोकसभा चुनाव के युवा मोर्चा तैयार : ठाकुर

संवाद सूत्र, राजगढ़ : 2019 प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को फिर से पीएम बनने के लिए युवा मोर्चा क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 05:04 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 05:04 PM (IST)
लोकसभा चुनाव के युवा मोर्चा तैयार : ठाकुर
लोकसभा चुनाव के युवा मोर्चा तैयार : ठाकुर

संवाद सूत्र, राजगढ़ : 2019 प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को फिर से पीएम बनने के लिए युवा मोर्चा का अहम योगदान होगा। यह बात राजगढ़ लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोकसभा चुनावों की तैयारियों के चलते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा पच्छाद मंडल की बैठक के बाद जारी बयान में मीडिया प्रभारी पीयूष दसन ने कही। प्रदेश में युवा मोर्चा अब अपने साथ एक बूथ 20 युथ कार्यक्रम का आगाज कर रहा है। मंगलवार को प्रदेश मीडिया प्रभारी और जिला सिरमौर के प्रभारी दिनेश ठाकुर की अध्यक्षता में पच्छाद विधान सभा क्षेत्र के लिए कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन किया गया। बैठक में पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप, भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता और शिमला जिला प्रभारी सकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। विधायक सुरेश कश्यप ने पच्छाद में चल रहे विकास कायरें के विषय में भी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। इस मौके पर दिनेश ठाकुर ने कहा कि 2019 चुनाव में युवा मोर्चा सिरमौर वन बूथ ट्वेंटी यूथ और अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों युवाओं को भाजपा के साथ जोड़ेगा। मंडल अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने कहा कि पच्छाद में वन बूथ ट्वंटी यूथ का कार्य सभी 113 बूथों पर 20 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसी मौके पर युवा मोर्चा पच्छाद मंडल के अरुण चौहान, पीयूष, बृजेश, सुधीर चौहान मंडल सचिव, सुरेश रपटा, शुभम सिसोदिया, मुकेश, मोहन व लकी ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी