लोकार्पण के एक साल बाद मिला नया भवन

राजन पुंडीर, नाहन सिरमौर जिला के सराहा सिविल अस्पताल का नया भवन एक वर्ष के बाद लोगों को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 07:07 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 07:07 PM (IST)
लोकार्पण के एक साल बाद मिला नया भवन
लोकार्पण के एक साल बाद मिला नया भवन

राजन पुंडीर, नाहन

सिरमौर जिला के सराहा सिविल अस्पताल का नया भवन एक वर्ष के बाद लोगों को नसीब होगा। अस्पताल में नया भवन होने के बावजूद उसे एक वर्ष तक शुरू नहीं किया गया। भाजपा कार्यकर्ता इस अस्पताल का फिर उद्धाटन करवाना चाहते थे। इस संदर्भ में दैनिक जागरण ने 11 सितंबर को 'देखो सरकार ! एक बिस्तर पर दो-दो मरीज' शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए इस अस्पताल को शुरू करवाने के निर्देश। बता दें कि सराहा सिविल अस्पताल पहले से सरकारी दस्तावेजों में तो 50 बैड था, मगर वास्तव में स्टाफ की कमी के चलते इस अस्पताल में 30 बैड ही चल रहे थे। अस्पताल का नया भवन खोलने से इस हॉस्पिटल में बैड की क्षमता 100 हो जाएगी। इस भवन का लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 20 सितंबर 2017 को किया था। उस समय भाजपा ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री ने अधूरे अस्पताल का उद्घाटन कर दिया हैं, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग में इसका कार्य दिसंबर 2017 में पूरा करवा दिया। इसे स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया। जनवरी 2018 से लेकर सितंबर तक इस अस्पताल को शुरू नहीं करवाया। खंड चिकित्सा अधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि मंगलवार से सराहा अस्पताल के 50 बैड वाले नए भवन को शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही स्टॉफ की माग विभाग व सरकार से की गई है।

स्टाफ की स्थिति

सराहा सिविल हॉस्पिटल में स्टॉफ की स्थिति काफी बदतर है। 100 बिस्तर अस्पताल में सिर्फ 5 स्टॉफ नर्सें, एक डॉक्टर, एक प्रतिनियुक्ति पर डॉक्टर व एक बीएमओ हैं। जबकि 100 बैडिड अस्पताल में 20 स्टॉफ नसर्ें, सात डॉक्टर व एक बीएमओ होना चाहिए। ........

सराहा सिविल अस्पताल के नए भवन रोगियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार को लोगों को नए अस्पताल भवन में बैड की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

-डॉ. विनोद सागल कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला सिरमौर।

chat bot
आपका साथी