नाहन में होटल की छत से कूदा युवक, पीजीआइ में मौत

नाहन शहर में एक युवक ने होटल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 04:42 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 04:42 PM (IST)
नाहन में होटल की छत से कूदा युवक, पीजीआइ में मौत
नाहन में होटल की छत से कूदा युवक, पीजीआइ में मौत

जागरण संवाददाता, नाहन : नाहन शहर में एक युवक ने होटल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला रविवार रात करीब सवा नौ बजे का है। छत से कूदने के बाद युवक केबल व टेलीफोन की तारों में फंसने के बाद सड़क पर गिरा। उसे गंभीर हालत में डॉक्टर वाइएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया, जहा पर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआइ पहुंचाते ही युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसे रात को ही वापस नाहन मेडिकल कॉलेज ले आए, जहा पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। युवक नाहन शहर का ही रहने वाला था। डीएसपी हेडक्वार्टर बबीता राणा ने बताया कि युवक ने आत्महत्या क्यों कि इसकी छानबीन की जा रही है। होटल की सीसीटीवी फुटेज की भी छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी