सिरमौर में होटलों में क्वारंटाइन की सुविधा

जिला सिरमौर में लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों के लिए जिला प्रशासन होटल में क्वारंटाइन रहने की सुविधा उपलब्ध करवा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 May 2020 09:16 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 06:11 AM (IST)
सिरमौर में होटलों में क्वारंटाइन की सुविधा
सिरमौर में होटलों में क्वारंटाइन की सुविधा

जागरण संवाददाता, नाहन : जिला सिरमौर में क‌र्फ्यू के दौरान दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों के लिए जिला प्रशासन होटल में क्वारंटाइन रहने की सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने बताया कि जिला में बाहरी राज्यों से आने वाले कई लोगों ने प्रशासन से संस्थागत क्वारंटाइन जाने के बजाय होटल में क्वारंटाइन की सुविधा प्रदान करने का निवेदन किया है। जिला प्रशासन ने पांवटा साहिब में तीन होटलों की व्यवस्था की है, जिसमें होटल यमुना में 20 कमरे और होटल पॉन्टिका में 10 कमरे व पाल गेस्ट हाउस में 30 कमरे उपलब्ध हैं। होटल पॉन्टिका में बुकिग के लिए 9418132526 व पाल गेस्ट हाउस में बुकिग के लिए 8278782225 तथा होटल यमुना में बुकिग के लिए 9805636074 पर संपर्क कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी