बेडोन में दी कानून की जानकारी

नाहन : खालाक्यार पंचायत के बेडोन गाव में रविवार को विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्षता सी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Feb 2017 09:49 PM (IST) Updated:Sun, 26 Feb 2017 09:49 PM (IST)
बेडोन में दी कानून की जानकारी
बेडोन में दी कानून की जानकारी

नाहन : खालाक्यार पंचायत के बेडोन गाव में रविवार को विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्षता सीजेएम नाहन डॉ. अविरा बसु ने की। उन्होंने कहा इन शिविरों को लगाने का उद्देश्य लोगों को कानून के बारे में जानकारी देना है। इस विधिक जागरूकता शिविर में लोगों को उनके अधिकार व कर्तव्य के बारे में बताया गया। सीजेएम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जिसकी आय एक लाख रुपये तक हो उन्हें मुफ्त वकील मिल सकता है। इसके लिए उसे सादे कागज पर जिला सैशन जज को आवेदन करना होगा। शिविर में आए कई अधिवक्ताओं ने घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, गाड़ियों की खरीद-फरोख्त, उपभोक्ताओं के अधिकार के बारे में बताया गया। इस अवसर पर एएसआई रघुवीर सिह ठाकुर, पंचायत प्रतिनिधि व गाव की महिलाएं उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी