सिरमौर के लिए 20 करोंड़ की परियोजना स्वीकृत : विनय

जागरण संवाददाता, नाहन : जिले के तीन विकास खंडों संगड़ाह, पावटा और पच्छाद के लिए 20 करोड़ रुपये महत्व

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Feb 2017 08:37 PM (IST) Updated:Sun, 26 Feb 2017 08:37 PM (IST)
सिरमौर के लिए 20 करोंड़ की परियोजना स्वीकृत : विनय
सिरमौर के लिए 20 करोंड़ की परियोजना स्वीकृत : विनय

जागरण संवाददाता, नाहन : जिले के तीन विकास खंडों संगड़ाह, पावटा और पच्छाद के लिए 20 करोड़ रुपये महत्वकाक्षी जलागम परियोजना स्वीकृत की गई है। इसका संचालन पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सौजन्य से किया जाएगा और इससे के तीस हजार किसान लाभावित होंगे। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव लोक निर्माण विनय कुमार ने रविवार गाव सागना में 24 लाख की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण करने के उपरात जनसभा को संबोधित करते हुए दी। सीपीएस ने कहा कि योजना के अंतर्गत किसानों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए छह करोड़ का प्रावधान किया गया है। परियोजना के माध्यम से किसानों को जलवायु परिवर्तन के अनुरूप तकनीकी ढंग से खेती करने बारे जानकारी दी जाएगी। इस परियोजना का कार्यकाल पाच वर्ष होगा। उन्होंने कहा कि श्रीरेणुकाजी क्षेत्र में वर्तमान में लगभग 170 करोड़ की सड़क परियोजनाओं के कार्य प्रगति पर है। इससे पहले उन्होंने लगभग चार किमी लंबी गताधार-सागना संपर्क सड़क का निरीक्षण किया और निगम की ट्रायल बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण पर एक करोड़ पांच लाख की राशि व्यय की गई तथा इस सड़क को पक्का करने के लिए दो करोड़ की डीपीआर तैयार करके स्वीकृति हेतू सरकार को भेजी गई है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष दलीप चौहान और श्री रेणुकाजी काग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान और उपाध्यक्ष पंचायत समिति संगड़ाह दलीप चौहान, विजय सिंह पुण्डीर ने भी अपने विचार रखे। इस मौकेपर सीएमओ डॉ. संजय शर्मा, बीएसओ डॉ. संदीप, नायब तहसीलदार नरोतम लाल गौड़ व स्थानीय प्रधान देवेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी